चंदौली, जनवरी 27 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के पास रेलवे लाइन पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। सिंघीताली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अधेड़ किसी ट्रेन से गिरा है जिससे इसकी मौत हो गई है। शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। हालांकि सभी पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है...