कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात/सरवनखेड़ा, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर तिलौंची स्टेशन के पास सोमवार दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस विभाग के एक सिपाही की मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मौजूदा समय में सिपाही ललितपुर जिले में डायल-112 में तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिसने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिलौंची गांव निवासी चालीस वर्षीय धीरेंद्र उर्फ राघवेंद्र सिंह पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2011 बैच के सिपाही की तैनाती ललितपुर जिले में डायल -112 में थी। उसके पिता पंचम सिंह व मां लक्ष्मी इस समय दिल्ली में रह रहे हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी रीना देवी के साथ पांच दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। उसके भाई धीरू ने बताया कि उसके ससुराल में शादी कार्यक्रम होना है। ...