संभल, फरवरी 15 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मंझावली निवासी अर्जुन पुरी (26वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार अर्जुन पुरी पुत्र भूरे पुरी घर से जंगल की ओर जा रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अर्जुन को तत्काल चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति गंभीर देखते हुए बरेली के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान अर्जुन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए और बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। ...