कानपुर, दिसम्बर 2 -- कल्याणपुर। पनकी में दो अलग- अलग स्थानों पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया के पास झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पनकी पड़ाव के पास देर शाम दिल्ली ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...