लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इज्जतनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चीनी मिल के पीछे कुकरा जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। मौके पर पहुंचने पर दो गोवंश रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि एक घायल अवस्था में तड़प रहा था। तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी एवं गोला कोतवाली को सूचना दी गई। सूचना पर पशु चिकित्सा टीम तथा कोतवाल अम्बर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी के सहयोग से गोवंशों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया, जिससे रेल यातायात बहाल हो सका। दोनों मृत गोवंशों का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.