मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का गलत एनाउंसमेंट करने वाली महिला कर्मी को कार्यदायी संस्था ने मंगलवार हटा दिया है। गलत एनाउंसमेंट से स्टेशन पर अफरा तफरी और यात्रियों ने हंगामा किया था। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी मामले में कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया था। रविवार की रात पुरानी दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के गलत एनाउंसमेंट से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई थी। आनन-फानन में यात्रियों को ट्रैक पार कर ट्रेन पकड़नी पड़ी थी। प्लेटफार्म नंबर एक का एनाउंसमेंट होने के बाद ट्रेन दो पर आ गई थी। मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले को रेलवे प्रशासन ने संज्ञान में लिया। एनाउंसमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.