कानपुर, जनवरी 19 -- रूरा। कस्बे के बजरंग नगर के रहने वाले एक युवक का स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया था और उसका हाथ कट गया। आनन-फानन में लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रूरा कस्बे के बजरंग नगर निवासी विमल कुमार गुप्ता उर्फ कसम कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। प्रतिदिन घर से आवागमन करता है। रविवार को वह अपनी नौकरी करके मेमू ट्रेन से वापस घर आ रहा था। देर रात करीब आठ बजे प्लेटफॉर्म के अप साइड में उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया और उसका उल्टा हाथ कट गया। आनन-फानन में यात्रियों ने उसको एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया, जहां कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...