भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने कुछ दिनों से रेल के पहियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। रेलवे द्वारा सुरक्षित परिचालन के लिए इंजनों में लगाए गए एंटी फॉग डिवाइस भी इस भीषण धुंध के आगे बेअसर साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि भागलपुर आने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रतिदिन घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेन के लेट होने का असर यात्रियों की अगली यात्रा पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कई बार ट्रेन के विलंब होने से इसका असर स्टेशन के यार्ड समेत अन्य विधि व्यवस्था पर पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट आ रही हैं। ट्रेन का परिचालन समय से हो, इसको लेकर प्रतिदिन प्रयास किया जा रहा है। कानपुर रेलखंड बना बॉटलनेक 10...