गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों से लूट करने वाले दो बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनसे मोबाइल और चाकू बरामद किया है। जीआरपी प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि इन दोनों गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी दौरान टीम को दो युवकों पर शक हुआ। टीम ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बदमाश के पास से चाकू बरामद हुआ। वहीं, दूसरे बदमाश के पास टीम को तीन मोबाइल मिले। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम शाहरुख और विशाल बताए। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं। आरोपी ट्रेन में यात्रियों को चाकू दिखाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। विशाल ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों का मोबाइल चोरी कर लेता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.