कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय के अंतर्गत धनबाद, डीडीयू समेत अन्य मंडलों की 78 ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक ट्रेन में छह सफाईकर्मी और दो सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर तैयार किए जा रहे प्रस्ताव के अनुसार अब एक ट्रेन के प्रत्येक तीन कोच पर एक सफाईकर्मी की तैनाती होगी। वर्तमान में चार कोच पर एक सफाईकर्मी की जिम्मेदारी है, जिससे साफ-सफाई प्रभावित हो रही थी और गंदगी की शिकायतें बढ़ रही थीं। अब अधिक सफाईकर्मियों की तैनाती से कोचों की स्वच्छता बेहतर होने की उम्मीद है। सफाईकर्मियों के पास वाइपर, कपड़ा, डस्टर, डिस्पोजल बैग, कमोड ब्रश और आवश्यक केमिकल जैसे सभी उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.