आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली के पर्व पर परदेशों में रह रहे लोगों के घर पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम है, तो वहीं दूसरी ओर सामान्य दिनों की तुलना में प्राइवेट लग्जरी बसों के किराया 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। इसके सापेक्ष परिवहन निगम की बसों का किराया पूर्व की तरह ही यथावत है। जबकि आजमगढ़ से फ्लाइट्स की उड़ान एक वर्ष से बंद है। बाबतपुर, लखनऊ से विमानों के किराया दोगुना हो गया है। कुल मिलाकर होली पर फ्लैक्सीफेयर की मार मध्यम वर्गीय यात्रियों को झेलना होंगा। इस बार होलिका दहन 3 मार्च और रंगभरी होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जायेगा। होली के त्योहार को देखते हुए राज्यों और विदेशों में रोजी-रोटी, पढ़ाई करने वाले छात्र से लेकर नौकरी पेशा करने वाले सभी लोग अपने घर आने की उम्मीदें संजोये हुए हैं। जिसके चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.