छपरा, फरवरी 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गोरखपुर-सोनपुर रेल खंड पर ट्रेनों में अवैध वसूली और अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान शुक्रवार को चलाया। इसी क्रम में छपरा जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ पोस्ट छपरा की टीम ने यात्रियों से ताली बजाकर जबरन पैसे मांगने के आरोप में तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ लोग इसका फायदा उठाकर यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। इसे रोकने और यात्रियों को सुरक्षित व निर्भय वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और प्रतीक्षालयों में लगातार निगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.