पटना, फरवरी 24 -- आरपीएफ ने सोमवार को ट्रेनों में चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो नालंदा और एक बेलछी की रहने वाली है। आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरपीएफ के अनुसार, ट्रेनों के चोरी करने वाली अंतरराज्यीय महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह की महिलाएं महिला शौचालय के पास यात्रियों को झांसा देकर उनका सामान लेकर फरार हो जाती थी। प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ वाले स्थानों, ट्रेन में सवार होने और नीचे उतरने के दौरान में महिलाएं यात्रियों के गले की चेन और जेब काट लेती थी। आरपीएफ निरीक्षक जवाहरलाल ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं का एक गिरोह है। जो बड़ी सफ़ाई से यात्रियों से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लेती थी। सोमवार को प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर के पास शौचालय के तीन महिलाओं को पकड़ ल...