प्रयागराज, अगस्त 31 -- छिवकी से मानिकपुर तक शनिवार को रेलवे की टीम ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला के निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार के निर्देशन में टीम ने ताप्ती एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और प्लेटफार्मों पर चेकिग की। 77 यात्रियों से अनधिकृत व अनियमित यात्रा व गंदगी फैलाने पर 42,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। गाड़ी संख्या 13201 में खिलौने व मोबाइल एक्सेसरीज बेच रहे दो युवकों को पकड़कर आरपीएफ शंकरगढ़ को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.