सीवान, मार्च 9 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। रंगों का त्योहार होली के नजदीक आने पर दूसरे प्रदेश में रहने वाले लोगों का घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बहुत से लोगों के घर आने की संभावना कम हो गई है। अक्सर त्यौहारों के अवसर पर ट्रेनों में टिकट की समस्या उत्पन्न हो जाने से लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ती है। पिछले महीने प्रयागराज में संगम पर आयोजित कुंभ स्नान को लेकर ट्रेनों में कंफर्म टिकटों का मिलना मुश्किल था। ट्रेनों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं होती थी। फिर अब वही हाल होली के अवसर पर ट्रेनों का हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले लोग रोजी-रोटी के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, सूरत, कोलकाता सहित अन्य कई दूसरे प्रदेशों में रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.