पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। अब दो दिन बाद जब एक जनवरी को रेलवे स्टेशन जाएं तो समय से पहुंचें। नहीं तो ट्रेन समय से पहले ही रवाना हो चुकी होगी। रेलवे बोर्ड के अनुमोदन के बाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली या आने जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। शाहजहांपुर समेत सभी रेल पथ की ट्रेनों के समय में आंशिक रूप से बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव एक जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 55357 पीलीभीत से मैलानी सवारी गाड़ी पहले सुबह 6:55 बजे जाती थी यह अब सात बजे जाएगी। इसके अलावा 55363 पीलीभीत-शाहजहांपुर अपराह्न में 12:05 बजे के बजाये अब पांच मिनट पहले 12 बजे रवाना हो जाएगी। पीलीभीत-शाहजहांपुर 55353 शाम को 6:30 बजे जाती थी अब यह 6:10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 55351 पीलीभीत-शाहजहंपुर अपराह्न में 02.40 बजे जाती...