सोनभद्र, जनवरी 21 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर विण्ढमगंज के व्यापारियों और नागरिकों ने बुधवार को बाजार स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर टे्रनों का ठहराव न होने पर काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों और नागरिकों ने कहा कि विंढमगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर विगत कई वर्षों से संघर्ष चल रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक किसी भी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। उन्होंने रांची-चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर तथा नई प्रस्तावित धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव कराए जाने की मांग की। इसके पूर्व भी ट्रेनों ठहराव न म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.