बुलंदशहर, जनवरी 2 -- खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद के डीआरएम राजकुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा कि पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आने के चलते डीआरएम ने खुर्जा सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया है। दोनों ट्रेनों के आमने सामने आने की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह स्पेशल ट्रेन में सवार होकर शुक्रवार की शाम 6:15 बजे खुर्जा सिटी स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर व बुकिंग कक्ष के कार्यालय में पहुंचकर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की। करीब 35 मिनट तक बंद कार्यालय में कर्मचारियों से वार्ता करने के बाद वह बाहर आए। कक्ष में हो रहीं वार्ता के दौरान किसी अन्य को अन्दर आने से रोक दिया गया। कक्ष के बाहर आरपीएफ के जवान तैनात रहे। बाह...