बागपत, अगस्त 6 -- यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी और क्रॉसिंग के फेर में जनता एक्सप्रेस खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सुन्हैडा आउटर पर और दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन रेलवे स्टेशन पर काफी समय तक खड़ी रही। जिससे उनमें सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय दिल्ली से चलकर शामली जाने वाली 74021 यात्री ट्रेन और शामली से चलकर दिल्ली जाने वाली 04414 यात्री ट्रेन का 9 बजे के करीब खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर क्रॉस होता है। इन दोनों ट्रेनों के लेट चलने के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन इनसे पहले खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सुन्हैडा आउटर पर पहुंच गई। उधर 74021 ट्रेन लोनी रेलवे स्टेशन से आ गई। 04414 ट्रेन को पहले ही खेकड़ा स्टेशन पर खडी थी। ट्रैक खाली न होने के कारण जनता एक्सप्रेस को सुन्हैडा आउटर पर खड़ा करा दिया गया। 04414 ट्रेन के लोनी की ...