जमशेदपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों के चलते यात्री ट्रेनों को लेट किया जाता है। जुगसलाई के सरवन कुमार देबुका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर ट्रेनों को समय पर चलवाने और हजारों यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की देरी का मुद्दा रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में छोटा नागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने भी उठाया था। रेलवे ने लाइन पर काम के कारण देरी की वजह बताई थी। टाटानगर-हावड़ा और मुंबई मार्ग में रोज दर्जनों शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, लेकिन रेलवे मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण इन पर ध्यान नहीं देता। लेट ट्रेनों को कभी बदले समय से रवाना किया जाता है तो कभी और लेट कर दिया जाता है। इसके अलावा लाइन ब्लॉक का हवाला देकर ट्रेनों को रद्द किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.