मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। उत्तर और पूर्वी भारत से मुजफ्फरपुर आने वाली वंदे भारत सहित 26 से अधिक ट्रेनें रविवार को घंटों की देरी से आयी। ठंड और ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेदम रहे। रेलवे के परिचालन विभाग का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत में घना कोहरा है। इससे ट्रेनें सीमित रफ्तार में चलाई जा रही हैं। इससे देर हो रही है। 13019 हावड़ा-कोठगोदाम के यात्री छपरा शीतलपुर के संजीव शर्मा, अमन शर्मा ने बताया कि गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होना है। ट्रेन मुजफ्फरपुर में ही साढ़े पांच घंटे से अधिक देर है। वहीं, 19601 उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी से न्यूजलपाईगुड़ी जाने वाले साहेबगंज सिमरा निजामत के राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन सुबह 10 बजे की थी। लेकिन, दोपहर तक नहीं आ...