गोंडा, जनवरी 5 -- गोण्डा, संवाददाता। इस रूट से होकर जाने वाली कई गाड़ियां अपने निश्चित समय से घंटो विलंब से स्टेशन पर पहुंची। जिनसे यात्रा के लिए यात्री देर तक स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे । बताया जाता है कि आजमगढ़ से मुंबई के बीच चलने वाली 20104 एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से 9 घंटा 37 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार से न्यूजलपाईगुड़ी को जाने वाली 12524 एक्सप्रेस 6 घंटा 17 मिनट, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटा 37 मिनट, 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 घंटा 48 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा 15109 छपरा मथुरा एक्सप्रेस, 05131 गोरखपुर बहराइच एक्सप्रेस, 14012 राधिकापुर एक्सप्रेस भी अपने निश्चित समय से लेट स्टेशन पर पहुंची। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गाड़ियों को समय से चलाने के निर्देश दिए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.