उरई, दिसम्बर 15 -- कालपी। रेलवे पुलिस झांसी के क्षेत्राधिकारी सलीम खान के निर्देश पर जीआरपी कालपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संजना सिंह की अगुवाई में मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया गया। स्टेशनों और ट्रेनों में महिलाओं को जागरूक कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के पत्रक बांटकर जागरूक किया गया। जीआरपी कालपी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संजना सिंह ने कानपुर-झांसी मेमो, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन में महिला यात्रियों को बुकलेट वितरित करते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी। इसी तारतम्य में कालपी तथा उसरगांव रेलवे स्टेशनों में यात्रियों तथा महिलाओं को जागरुक करते शासन की योजनाओं को बताया तथा जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी नंबरों जैस...