कानपुर, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन कोहरे का असर रेल औऱ सड़क मार्ग पर भी दिखा। गुरुवार को नई दिल्ली से कानपुर आने वाली 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस सुबह के बजाय दिन में पांच घंटे लेट यानि कि 11:30 बजे आई तो तेजस एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से आकर लखनऊ गई। इस चक्कर में प्लेटफार्मों से लेकर पूछताछ काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। लेटलतीफी के चलते 1984 यात्रियों ने टिकट लौटाए तो 43 यात्रियों ने कंफर्म टिकट के स्थान पर कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर किया। ये प्रमुख ट्रेनें लेट रही 82 501 लखनऊ नई दिल्ली तेजस 10घंटे, 12 282 भुवनेश्वर दुरंतो 10.30 घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 19 घंटे, 02563 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 6 घंटे, 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 6.30 घंटे, 20413 काशी महाकाल एक्सप्रेस 8 घंटे, 04120 एलटीटी प्रयागराज स्पेश...