बेगुसराय, फरवरी 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने ठंड व कोहरे के कारण 28 फरवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर रखा है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ़- डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस 01 मार्च तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। उम्मीद है कि रेल विभाग द्वारा मार्च माह से रद्द ट्रेनों को शुरू करने की प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक विभाग द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...