बरेली, जनवरी 16 -- घना कोहरा शुक्रवार को परिवहन सेवाओं के लिए मुसीबत बन गया। दृश्यता कम रही। जिससे ट्रेनें, बसें और हवाई यात्रा प्रभावित हो गई। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात-सात घंटा लेट थीं। वहीं मुंबई-बरेली फ्लाइट भी शुक्रवार को सवा घंटे देरी से 3:35 बजे पहुंची। यहां 35 मिनट ठहराव के बाद 4:05 वापसी को उड़ान भरी। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। दोपहर 12 बजे के बाद कहीं कुछ रोशनी हुई। सूरज की किरण चमकी। जिससे मौसम में साफ हुआ, तब कहीं मुंबई से बरेली को फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुंबई-बरेली फ्लाइट 2.20 बजे न आकर सवा घण्टा देरी से 3.35 बजे पहुंची। यहां 35 मिनट ठहराव के बाद 4.05 बजे वापसी रवाना हुई। वहीं कोहरे के चलते गुरुवार को रोडवेज बसें भी अधिक प्रभावित रहीं। 56 बसों को कोहरा अधिक होने के रास्ते में रोकना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.