सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- सहारनपुर। ट्रेनी आईएएस अफसरों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को खाताखेड़ी स्थित वुडन सिटी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां की प्रसिद्ध लकड़ी की कारीगरी और नक्काशी का अध्ययन किया। वुड कार्विंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा ट्रेनी आईएएस अफसरों को वुडन सिटी का भ्रमण कराया गया। जिसमें कारीगरों ने अपनी कला और लकड़ी की नक्काशी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि वुडन सिटी की विशेषता इसकी उत्कृष्ट लकड़ी की नक्काशी है, जो देश-विदेश में पहचानी जाती है। अफसरों ने कारीगरों से बातचीत कर नक्काशी की गुणवत्ता, तकनीकों और इसके बाजार के बारे में विस्तार से जाना। यह क्षेत्र भारतीय हस्तशिल्प का अहम हिस्सा है और यहां के कारीगर अपनी मेहनत से विश्वभर में पहचान बना चुके हैं। ट्रेनी आईएएस अफसरों ने इस कारीगरी को बढ़ावा देने और इस...