धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शोकॉज किया है। अनुपस्थित रहने वाले सभी कर्मियों को 24 घंटे में कार्मिक कोषांग को अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन के लिए उक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान कार्य के निमित्त मतदान दल के कर्मी के रूप में की गई है। इस बाबत नियुक्ति-पत्र उन्हें पूर्व में प्रेषित किया गया है, लेकिन वे प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण-सत्र में अनुपस्थित पाए गए। बताया कि निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य व प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना उनकी स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, ...