सोनभद्र, जनवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को ग्रुप वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर गणेशाय डाला-ओबरा का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को दी जा रही प्रशिक्षण के संबंध में केंद्र के प्रभारी से जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण केंद्र के ट्रेनिंग आफिसर आरपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र का शुरूआत फरवरी वर्ष 2024 से की गयी है। इस प्रशिक्षण केंद्र को मान्यता खाद्य सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी की तरफ से प्राप्त है। प्रशिक्षण केन्द्र में लगभग 200 श्रमिकों को अब तक प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र में खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले नये श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसकी अवधि लगभग 12 से 20 दिवस की होती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें खनन क्षेत्र में कार्य करने के दौरान सुरक्ष...