लखनऊ, दिसम्बर 16 -- बैंक में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती कर एचडीएफसी बैंककर्मी ने कारोबार के नाम पर दूसरे बैंककर्मी से करीब 71 लाख की ठगी कर ली। एहसास होने पर पीड़ित ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी, उसकी मां व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कृष्णानगर के विनयनगर निवासी अभय भटनागर के मुताबिक, साल 2019 में एचडीएफसी बैंक की ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात अमन विहार न्यू हैदरगंज निवासी सचिन मिश्रा से हुई थी। ट्रेनिंग के बाद सचिन एचडीएफसी और अभय दूसरे बैंक में नौकरी करने लगे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया था। इसी दौरान सचिन ने पार्टनरशिप में कारोबार का झांसा दिया। इसके बाद अभय ने सचिन को करीब 64 लाख रुपये दिए। कुछ समय बाद अभय ने साथी से कारोबार के बारे में जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.