गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- दुल्लहपुर। धर्मागतपुर (रामनारा) गांव निवासी हरेंद्र चौहान के खेल कोटा से सेना के बिहार रेजीमेंट में भर्ती होने के बाद 9 महीने की ट्रेनिंग समाप्त होने पर गुरुवार को घर वापस लौटने पर युवाओं ने भव्य स्वागत किया। हरेंद्र चौहान कई बार मैराथन विजेता बन चुके हैं। इसके उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र के आधार पर खेल कोटे में आर्मी की नौकरी मिला है। जिनका चयन बिहार रेजीमेंट में जीडी के पद पर हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...