मधुबनी, दिसम्बर 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। लंबे समय से ठप पड़े ट्रेड लाइसेंस जारी करने के लिए नगर निगम के द्वारा गिलेशन मंडी में लगाये गये कैंप में बुधवार को काफी तादाद में छोटे व बड़े व्यवसायी पहुंचे। 15 सौ से अधिक व्यवसायियों ने इनकी प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं लगभग पांच सौ व्यवसायियों ने अपने आवेदन की प्रक्रियाओं को पूरा किया। जिसके सत्यापन के बाद लाइसेंस जारी करने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। यह कैंप नगर निगम प्रशासन के द्वारा लगभग तीन वर्षों से लंबित ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का ठोस निर्णय लिये जाने के तहत इस कैंप का आयोजन किया गया। वहीं निगम कार्यालय में भी इसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं होने के कारण छोटे-बड़े दुकानदारों को सरकारी योजनाओं, बै...