देहरादून, मई 23 -- नगर निगम की सीमा के अंतर्गत व्यवसाय करने के लिए प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस और पंजीकरण शुल्क पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है। निगम नियमानुसार प्रत्येक आपत्ति का निस्तारण करेगा। इसमें नगर निगम और जनहित का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह बात शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने के लिए आपस में समन्वय बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस और पंजीकरण शुल्क की जो दरें निर्धारित की गई हैं। उन पर आपत्ति दर्ज करने का पूरा मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों का निस्तारण करने के दौरान व्यापारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही निगम की आय बढ़ाने पर भी फोकस करना जरूरी है। ताकि निगम की आय बढ़ सके। व्यापारी नगर निगम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.