भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में आयोजित ट्रेड लाइसेंस शिविर में सोमवार को 35 नए व्यापारियों ने अपने ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए। चैंबर के पीआरओ उज्जैन कुमार जैन मालू ने बताया कि शिविर में केवल नए आवेदन ही नहीं लिए जा रहे है, बल्कि व्यापारियों को लाइसेंस से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई छोटे व्यापारी जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पा रहे थे, अब तक इस विशेष शिविर के माध्यम से 280 व्यापारियों ने अपना आवेदन दर्ज करा दिया है। मौके पर चैंबर के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया, महासचिव सीए पुनीत चौधरी, संयोजक दीपक शर्मा तथा प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.