कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने के कारण सील की गई तीन दुकानों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खोल दिया गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत प्रशासक श्री शंभू प्रसाद कुशवाहा के निर्देशानुसार की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत राजा सूज (जयनगर मोड़, कोडरमा), सज्जन स्टोर एवं स्टील कॉर्नर (रांची-पटना रोड, कोडरमा) को ट्रेड लाइसेंस के अभाव में दिनांक 08 जनवरी 2026 को सील किया गया था। इसके बाद संबंधित दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस बनवा लिया गया, वहीं दुकानों के मालिकों द्वारा व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स को भी अद्यतन करा दिया गया। आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क जमा करने के पश्चात दुकानदारों ने सील हटाने के लिए नगर पंचायत से अनुरोध किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.