जमशेदपुर, मार्च 17 -- मानगो नगर निगम ने इस बार ट्रेड लाइसेंस वसूलने में शानदार प्रदर्शन किया है। तय लक्ष्य 24.40 लाख के मुकाबले 25.93 लाख रुपये की वसूली कर निगम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह निगम की बेहतर कार्यशैली और व्यवसायियों की जागरूकता का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि, होल्डिंग टैक्स और पानी शुल्क की वसूली उम्मीद से कम रही, जहां 14 करोड़ का लक्ष्य था, वहां केवल 10.90 करोड़ रुपये ही जमा हो सके। इसी तरह, पानी के बिल से 3.12 करोड़ की अपेक्षा 2.70 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके। वर्ष 2022 में मानगो नगर निगम क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर गोदाम में लगी आग के बाद नगर निगम हरकत में आया था। फायर ऑडिट एवं ट्रेड लाइसेंस की जांच के लिए के लिए एनएच-33 के आसपास की सभी टायर दुकानों का जांच की गई। इसके बाद ट्रेड लाइसेंस को ल...