सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।। ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन सहित कई ट्रेड युनियन के द्वारा गुरुवार को बुलाए गए हड़ताल का जिले में भी आंशिक असर देखने को मिला। जिले के कई बैंक बंद नजर आए। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। साप्ताहिक बाजार होने के कारण बैंक बंद होने से लोगों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। कई व्यापार भी प्रभावित हुए। इधर पोस्ट ऑफिस में बंद का असर नहीं दिखा। विदित है कि नए श्रम कानून के खिलाफ विभिन्न संगठनों के द्वारा बंद का अहवान किया गया था। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...