बदायूं, मार्च 20 -- अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी ने उझानी निवासी गौरव बाबू कल्याण को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिनके मनोनयन पर सफाई कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही जिले भर की 14 नगर पंचायत और 7 नगर पालिकाओं में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...