लोहरदगा, फरवरी 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्र सरकार के कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन के भारत बंद का लोहरदगा नगरपर्षद और बैंकिंग सेक्टर में प्रभाव देखा गया। इसके अलावा शहर और बॉक्साइट माइन्स क्षेत्र में इसका कोई प्रभाव नहीं रहा। दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और सेवा संगठनो के आह्नान पर गुरुवार को लोहरदगा नगर पर्षद में पूर्ण हड़ताल रहा। सुबह सात बजे से सभी सफाईकर्मी पुराना नगरपालिका कार्यालय से जुलूस के रूप में निकल कर कर्मियों को स्थायी करने, नियमित वेतन भुगतान करने, पीएफ का अद्यतन हिसाब, गलत और मनमानी छंटनी पर रोकआदि संबंधित नारा लगाते हुए सोमार बाजार, अमला टोली, बड़ा तालाब, थाना चौक, शास्त्री चौक,अपर बाजार, मिलन चौक, बरवा टोली, न्यू रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, पावरगंज, मैना बगीचा होते हुए समाहरणालय मैदान पहुंच कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.