मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संयुक्त ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में गुरुवार को आम हड़ताल असरदार रही। हड़ताल से तकरीबन 200-250 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा है। श्रम, कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में रैली व कई जगह प्रदर्शन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियन नेता शंभू शरण ठाकुर ने बताया कि रैली की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस स्मारक से हुई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल, प्रधान डाकघर, रेड क्रॉस स्थित एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया कंबाइंड बिल्डिंग, जिला समाहर्ता कार्यालय सहित कई संस्थानों के समक्ष प्रदर्शन किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.