रुद्रपुर, फरवरी 11 -- खटीमा। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों की गुरुवार को होने वाली हड़ताल को आशा वर्कर्स यूनियन ने समर्थन देने की घोषणा की है। यह यूनियन एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होते हुए धरना-प्रदर्शन करेगी। सीएमओ को सीएमएस डॉ.केसी पंत के माध्यम से प्रेषित सूचना में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष केशरी देवी सहित अन्य पदाधिकारी ने पुराने 44 श्रम कानूनों की बहाली, चार श्रम संहिताओं की वापसी, आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन 35 हजार रुपये और आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा व पेंशन देने की मांग की है। इस दौरान अनीता बिष्ट, जानकी अधिकारी, आशा देवी, मीरा देवी, पदमा देवी, निर्मला, इन्द्रा महर, हीरा बिष्ट, ज्योति भट्ट, रेनू सिंह, विमल जोशी, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...