फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद, आम आदमी पार्टी ने अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक समझौते के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश का स्वाभिमान गिरवी रखने की साजिश है। मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित गर्ग एडवोकेट ने कहा कि भारत का कृषि बाज़ार अमेरिकी किसानों के लिए खोलना किसानों के साथ धोखा है। यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 फीसद टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री है। सरकार अपने निजी हितों, उद्यमी मित्रों को बचाने के लिए देश के किसानों एवं स्वा...