कौशाम्बी, फरवरी 15 -- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। डील को भारत के लिए नुकसानदायक बताया। कहा कि इससे भारत का कारोबार प्रभावित होगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष इलियास खान ने कहा कि इस ट्रेड डील को तत्काल निरस्त किया जाए क्योंकि यह भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है। इससे स्थानीय बाजार में सस्ते विदेशी उत्पादों की बाढ़ आ जाएगी। इस मौके पर मो. असद काशी प्रांत सचिव, अर्चना गौतम, राम लखन मौर्य, श्रेया सिंह, आफरोज बेगम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...