बागपत, फरवरी 12 -- दाहा। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आहवान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए दोघट कस्बे में ट्रेड डील का पुतला का दहन किया। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी ने कहा कि किसानों से सलाह किए बगैर सरकार ने अमेरिका से कृषि पर जो ट्रेड डील की है, वह किसान हित में नहीं है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं पहुंचने वाला है। सरकार द्वारा अमेरिका से कृषि पर की गई ट्रेड डील का विरोध करेंगे। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, सहदेव सिंह राठी, पवन राठी, पप्पू राठी, मनीष राठी, प्रताप सिंह, देवेंद्र पंवार, बबलू, विकास राणा अक्षय तोमर, नितिन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...