गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- गाजियाबाद। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 17 अक्तूबर यानी कल ऑनलाइन हो जाएंगे। 2025-26 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित छात्रों को छोड़कर अन्य सभी विषम सेमेस्टर के मुख्य, सेमेस्टर बैक एवं बैक परीक्षा फॉर्म www.ccsuniversity.ac.in पर आठ नवंबर तक भरे जाएंगे। नौ से 12 नंवबर तक छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। कॉलेजों को 13 नवंबर तक भरे गए फॉर्म सत्यापित करने होंगे और 14 नवंबर तक कैंपस स्थित परीक्षा विभाग में जमा कराएंगे। इस परीक्षा में तृतीय, पंचम, सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के दो लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म की तिथि अलग से जारी होंगी। 15 नवंबर तक इंटरनल अंक अपलोड करें, 16 से प्रैक्टिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.