मेरठ, नवम्बर 22 -- साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक युवक से पांच लाख 53 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानीखुर्द निवासी मो हैदर सैफी ने बताया कि 11 नवंबर को उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया था। टेलीग्र्र्राम ग्रुप पर जोड़कर मुनाफे का लालच देकर उससे 5 लाख 53 हजार रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस मांगने पर साइबर ठगों ने नंबर बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, खातों में ट्रांसफर रकम के लिए बैकों में रिपोर्ट भेजी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.