रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 20.49 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठगों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर तगड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पंतनगर स्थित थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिडकुल स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर मूल ग्राम पकरी फतेहपुर बिहार हाल मेट्रोपोलिस निवासी रवि शंकर पुत्र श्रीनिवास सिंह ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 10 जनवरी को उन्होंने एक सोशल मीडिया साइट्स पर एक ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ गया। इस बीच ग्रुप एडमिन कथित आस्था शर्मा ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का मैनेजर बताया था। इसके बाद एक लिंक भेज कर एक एप्लीकेशन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.