शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद में साइबर फ्रॉड के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी कर रकम अपने खातों में मंगाने का आरोप है। पुलिस और साइबर एक्सपर्ट टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गुरुवार को जलालाबाद खंडहर रोड पर स्थित एक कार्यालय में काम करने वाले लगभग पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक कथित फ्रॉड ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से लोगों को निवेश का झांसा देकर उनके बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराते थे। इसके बाद ठगी की रकम का इस्तेमाल मौज-मस्ती और निजी खर्चों में किया जाता था। पुलिस के अनुसार, खंडहर रोड स्थित एक कार्यालय का संचालक अपने चार-पांच कर्मचारियों के बैंक खातों का इस्ते...