मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। साइबर ठगों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अधेड़ को कॉल कर ऑनलाइन ट्रेडिंग कोर्स के बारे में बताया। इसके बाद उनके मोबाइल में ट्रेडिंग 'ऐप बल्क-एसएम-प्रो' इंस्टाल कराके निवेश के नाम पर 17.06 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जून में हुई ठगी की घटना में शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी 54 वर्षीय दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 6 जून को उनके वाट्सएप पर एक महिला की कॉल आई। उसने दीपक सिंह को फ्री ऑनलाइन ट्रेडिंग कोर्स के बारे में बताया। इसके लए उसने दीपक सिंह को जोसिस क्लब 21 नाम के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया, जिसमे ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी गई। दीपक सिंह के अनुसार सामने वालों ने उन्हें खुद को फोन पे के शेयर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.