गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट परीक्षा लागू करने के विरोध में रविवार को शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोपहर दो से 4 बजे तक हैशटैग अभियान चलाया। शिक्षकों ने जस्टिस फॉर टीचर के साथ केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर इस नियम को वापस लेने की मांग की। अभियान का आह्वान शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने किया था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि यह अभियान 4:30 बजे के बाद भी जिले में नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा, जिससे शिक्षकों की एकजुटता स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि मांगें न मानी गईं तो आंद...